डायल 112 की तत्परता से बची युवक की जान, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया

25 Jan, 2026 34 व्यूज
Main Photo
बरघाट/सिवनी नायक दर्पण
डायल 112 की त्वरित कार्रवाई एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी। थाना बरघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्वा कला निवासी 18 वर्षीय साहिल (पिता छतरलाल अहिके) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक धनराज वरकड़े एवं पायलट जे.पी. मर्सकोले तत्काल मौके पर पहुंचे।
घायल युवक की हालत को देखते हुए बिना देरी किए उसे सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने डायल 112 की टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
डायल 112 की यह सक्रियता आपात स्थिति में आमजन के लिए भरोसे का मजबूत आधार साबित हो रही है।