गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण
26 Jan, 2026
112 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
सिवनी। फुटबॉल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया, जिसमें शासन की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया गया।
समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। विभिन्न विभागों की झांकियों ने जिले की सांस्कृतिक विरासत, विकास और सामाजिक सरोकारों को दर्शाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ, जिससे देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा। 🇮🇳
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!