सचिव रामटेके और पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे 181 हेल्पलाइन को समझते मजाक... शिकायतें सबूत देने बाद कार्रवाई करने की अपेक्षा सांठगांठ कर शिकायत को बंद किया..जो कई सवालों को जन्म देता..!
26 Jan, 2026
379 व्यूज
बालाघाट/लांजी नायक दर्पण
जनपद पंचायत लांजी के ग्राम पंचायत मिरिया में सरपंच सचिव द्वारा पंचायती राज नियमों की धज्जियां उड़ा कर अपने फायदा के लिए अपने स्वयं के खाते में लाखों की आहरण किया गया जिसकी शिकायत 181 पर की गई जिस पंचायत मिरिया सचिव रामटेके ओर जनपद लांजी पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे शिकायत कर्ता से कई बार सम्पर्क कर जानकारी ली जिस पर जनपद लांजी पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे को शिकायत कर्ता ने सचिव रामटेके के भ्रष्ट कारनामे के दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से दिए गए पर कार्यवाही करने के वजह जनपद लांजी पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे शिकायत बंद कराने दबाव बनाया जाता रहा है शिकायत कर्ता बार-बार कार्यवाही की बात करता रहा सचिव रामटेके द्वारा शासन की राशि का नियमों के विपरीत स्वयं के खाते में आहरण की गई जिस पर कार्यवाही नहीं करते हुए पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे ने सांठगांठ कर शिकायत को बंद कर दिया।
सूत्रों अनुसार सचिव रामटेके से गांधी छाप कागज की कमीशन लेकर जनपद पंचायत लांजी के पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे द्वारा कार्यवाही नहीं करते हुए सचिव को बचाया गया इससे यह प्रतीक होता है कि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार को कम करने की अपेक्षा बढ़ा रहे हैं। ग्राम पंचायत मिरिया में भ्रष्टाचार चरम हो रहा है पर जनपद पंचायत लांजी पीसीओ महेन्द्र श्रीरामे मौन साधकर कमीशन खाने में रूचि रखते हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!