कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की 11 शिकायतों की समक्ष में की सुनवाई 02 कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश
13 Jan, 2026
18 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट। कलेक्टर श्री मृणाल मीना द्वारा सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की हर मंगलवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर सुनवाई की जाती है। इसी कडी में 13 जनवरी को उन्होंने 11 शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की। इस दौरान 06 शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराया गया। इन शिकायतों में महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं को छात्रवृत्ति का लाभ नही मिलने संबंधी शिकायतें भी शामिल थी। इन शिकायतों की सुनवाई के दौरान पाया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निराकरण में गलत जवाब डाला गया है। इस पर कलेक्टर श्री मीना ने सहायक ग्रेड वंदना मरावी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर पालिका बालाघाट से संबंधित लंबित शिकायतों की सुनवाई के दौरान वार्ड नं. 28 विवेकानंद कॉलोनी में अवैध रूप से बनाये आश्रम पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए और नगर पालिका की बिना अनुमति के किये गए अवैध निर्माण के लिए उपयंत्री ज्योति को निलंबित करने के निर्देश दिये गए।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!