138 दिन की खामोशी क्या एसडीएम रवि कुमार सिहाग के संरक्षण में दबाई गई 100 करोड़ की फाइल..? 5 दिन का आदेश 4 महीने की नींद जांच समिति बनी कागजी शेर..!

29 Jan, 2026 506 व्यूज
Main Photo
सिवनी/लखनादौन-नायक दर्पण

लखनादौन में सामने आए 100 करोड़ रुपये के मूंग महाघोटाले की जांच 138 दिनों से ठंडे बस्ते में पड़ी है। सवाल सीधे तौर पर एसडीएम रवि कुमार सिहाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं जिनके आदेश के बावजूद जांच समिति आज तक जमीन पर नहीं उतरी। 10 सितंबर 2025 को जारी आदेश में 5 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश थे लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी जांच का अता-पता नहीं है।किसान संगठनों का आरोप है कि यह देरी महज प्रशासनिक सुस्ती नहीं बल्कि मूंग माफिया को खुली छूट देने का संकेत है। MSP पर खरीदी के नाम पर बाहर की मूंग खपाई गई आदिवासी जमीनों पर फर्जी खेती दिखाई गई और वेयरहाउसों में अवैध भंडारण हुआ लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।क्या जांच एसडीएम की गोद में सुला दी गई है..? यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। अब फैसला प्रशासन को करना है जांच कराएगा या जनता के आक्रोश का सामना करेगा।