नामदेव समाज की महिलाओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ किया सुहागले पूजन

29 Jan, 2026 11 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

नामदेव समाज के तत्वावधान में विगत दिवस सुहागले पूजन का पारंपरिक एवं धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और विधि-विधान से सुहागले पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तिलक वंदन कर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का कार्य किया।
यह कार्यक्रम श्री नामदेव समाज के जिला अध्यक्ष पवन नामदेव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने समाज की महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता, संस्कारों और परंपराओं को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।