पुलिस ग्राउंड में गूंजेगा हॉकी का शोर पुराने जुनून, नए जोश के साथ 7 से 14 फरवरी तक.. आयोजन समिति ने की पत्रकार वार्ता भव्य आयोजन का किया ऐलान...!

29 Jan, 2026 16 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिवनी में एक बार फिर हॉकी का पुराना जुनून लौटने जा रहा है। आगामी 7 फरवरी से पुलिस ग्राउंड मैदान में राष्ट्रीय स्तर का अशोक & अशोक हॉकी टूर्नामेंट पूरे उत्साह और जोश के साथ शुरू होगा। इसी सिलसिले में आज आयोजन समिति द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें टूर्नामेंट की तैयारियों, टीमों की भागीदारी और आयोजन की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति सदस्यों ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल सिवनी बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है यह प्रतियोगिता सिवनी की खेल संस्कृति को एक नई पहचान देगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अशोक & अशोक हॉकी टूर्नामेंट का सिवनी से पुराना नाता रहा है और यह आयोजन वर्षों से हॉकी प्रतिभाओं को मंच देता आया है। इस बार भी पुराने जुनून और नई ऊर्जा के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि शहर की पहचान भी राष्ट्रीय पटल पर मजबूत होती है।