काले धन का अड्डा कार्पेट के नीचे दबा था करोड़ों का धन.. लोकायुक्त टीम ने किया खुलासा...

30 Jan, 2026 1,468 व्यूज
Main Photo
भोपाल नायक दर्पण

जयपुरिया स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक ऑफिस से ऐसा काला सच बाहर आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा ने यहां अपने ऑफिस के फर्श के नीचे अंडरग्राउंड लॉकर बनवा रखा था, जिसे ऊपर से दो टाइल्स और कार्पेट से पूरी तरह छुपाया गया था।
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे लोकायुक्त टीम ने ई-7 अरेरा कॉलोनी स्थित घर और ऑफिस पर छापा मारा। कार्पेट हटाते ही टाइल्स पर शक हुआ—टाइल्स बजाने पर खोखले होने की आवाज आई। जैसे ही टाइल्स हटाईं गईं, नीचे से प्लास्टिक के 5 बोरे और झोले निकले, जिनमें 200 चांदी की सिल्लियां रखी थीं। इनका कुल वजन करीब 200 किलो बताया जा रहा है।यहीं नहीं ऑफिस से 500 से अधिक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें प्रॉपर्टी एग्रीमेंट, बैंक पासबुक, चेक वसीयतनामे शामिल हैं। रेड के दौरान 2.95 करोड़ रुपये नकद, 50 लाख का सोना, 10 किलो चांदी के जेवरात और नोट गिनने की 7 मशीनें भी मिलीं।
करीब 17 घंटे चली इस कार्रवाई ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं एक पूर्व कॉन्स्टेबल के पास इतना अकूत धन कैसे जमा हुआ..?क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति का खेल है या पीछे पूरा नेटवर्क..?अब तक निगरानी में रहे अफसरों ने कुछ देखा ही नहीं..?यह मामला अब केवल आय से अधिक संपत्ति का नहीं, बल्कि प्रशासनिक संरक्षण और सिस्टम का प्रतीक बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह खुलासा कई बड़े नामों को बेनकाब कर सकता है।