छात्रावास अधीक्षिका पर गिरी गाज,कक्षा 8वीं की छात्रा गर्भवती होने के मामले में निलंबन।
30 Jan, 2026
343 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने विकासखंड बैहर के अंतर्गत कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास परसामउ की छात्रावास अधीक्षिका प्राथमिक शिक्षक श्रीमती चैनबती सैयाम को अपने कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय सहायक परियोजना प्रशासक एकीकृत जनजातीय कार्य परियोजना बैहर निर्धारित किया गया है।
कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास की कक्षा 8वीं की एक बच्ची के गर्भवती होने एवं एक बच्ची को जन्म दिये जाने की घटना में प्रथम दृष्टया पाया गया कि छात्रावास अधीक्षिका द्वारा पीडित छात्रा के स्वास्थ्य में परिवर्तन होने में कोई संवेदना का परिचय नही दिया गया और न ही छात्रा का पृथक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अधीक्षिका द्वारा छात्रा के छात्रावास से बार बार अनुपस्थित रहने पर एवं उसके स्वास्थ्य को लेकर पालको से सम्पर्क नही किया गया है। अधीक्षिका श्रीमती चैनबती सैयाम की अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति बरती गई इस लापरवाही के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!