अमोली ग्राम में प्रशासन की सख़्ती, शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

31 Jan, 2026 24 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
तहसील लालबर्रा अंतर्गत ग्राम अमोली में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को आज प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए हटाया गया। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनावेदक नूरकलाम एवं अन्य द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। इस संबंध में प्रशासन को शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। मौके पर नायब तहसीलदार श्री मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी श्री सुनील चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक श्री अशोक ऊईके, पटवारीगण, ग्राम पंचायत सचिव एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
प्रशासनिक दल द्वारा यह कार्यवाही पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न की गई। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि के संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा भूमि संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे शासकीय संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।