बेईमानी पर ब्रेक नायब तहसीलदार का करप्शन रिकॉर्ड बना जेल का टिकट.. 2017 में किसान से रिश्वत मांगना पड़ा भारी 8 साल बाद अदालत का करारा वार..
02 Feb, 2026
147 व्यूज
बैतूल नायक दर्पण
भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायपालिका ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाते हुए नायब तहसीलदार (रीडर) यादवराव सूर्यवंशी को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2017 का है, जब आरोपी ने एक किसान से खेत के रिकॉर्ड दुरुस्त करने के एवज में 5,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी को 4,000 रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 8 नवंबर 2017 को सोहागपुर क्षेत्र में की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद ADJ कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई।अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिन्हें अदालत ने स्वीकार किया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आया यह फैसला सरकारी तंत्र में बैठे रिश्वतखोरों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
कुर्सी का रुतबा नहीं, कानून का डंडा भारी होता है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!