खाद संकट पर लगा ब्रेक भाजपा किसान मोर्चा की मुहिम लाई रंग... कुलस्ते सारंग की पहल से केवलारी को मिला स्थायी समाधान...

02 Feb, 2026 286 व्यूज
Main Photo
सिवनी/केवलारी। नायक दर्पण
भाजपा किसान मोर्चा के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार केवलारी क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात मिल गई है। लंबे समय से चली आ रही खाद की किल्लत को देखते हुए केवलारी में डबल लॉक खाद गोदाम की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी अनुमानित लागत 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।डबल लॉक खाद गोदाम की स्थापना से अब किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होगी और हर साल बोनी के समय होने वाली अव्यवस्था से निजात मिलेगी। किसानों का कहना है कि यह गोदाम क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुजीत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी मुहिम में राकेश पाल (पूर्व विधायक, केवलारी), राजेश त्रिवेदी (पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष) सहित भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के समक्ष केवलारी क्षेत्र की गंभीर समस्या को प्रभावी ढंग से रखा, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री सारंग ने केवलारी में डबल लॉक खाद गोदाम खोलने की स्वीकृति प्रदान की।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों और किसानों की ओर से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (खेल युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार) के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।कुल मिलाकर, यह निर्णय केवलारी क्षेत्र के किसानों के लिए स्थायी राहत और मजबूत कृषि व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।