बच्चों की पढ़ाई नहीं, पहले जान बचाना जरूरी...हाई स्कूल के सामने खुले गड्ढे बाहर निकले सरिए...सरपंच-सचिव खामोश कौन लेगा जिम्मेदारी..?
02 Feb, 2026
285 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बाँकी के मुख्य गेट के ठीक सामने सड़क पर बने खुले गड्ढे अब हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। इन गड्ढों में लोहे के सरिए बाहर निकले हुए हैं जो स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए किसी ‘डेथ ट्रैप’ से कम नहीं हैं।स्कूल लगते ओर छुट्टी के समय जब सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं, तब यह दृश्य किसी डरावने मंजर से कम नहीं होता। एक फिसलन एक चूक और मासूम जान खतरे में लेकिन जिम्मेदारों को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ता। अंधेरे में ये मौत के फंदे दिखाई तक नहीं देते।
नवीन पंचायत भवन निर्माण सामग्री से भरे वाहनों का इसी मार्ग से लगातार आवागमन जारी है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन सरपंच सचिव को यह खतरा नजर नहीं आ रहा।
सरपंच सचिव आंखें मूंदे बैठे हैं न कोई चेतावनी बोर्ड न बैरिकेडिंग न मरम्मत बस हादसे का इंतजार।
क्या प्रशासन किसी बच्चे के घायल होने या जान जाने के बाद जागेगा, या समय रहते कार्रवाई करेगा...?
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!