कानून नहीं खुला अत्याचार सड़कों पर फूटा जनता का गुस्सा...अब नहीं सहेंगे यू जी सी कानून का अन्याय...रैली, पुतला, दहन, ज्ञापन...कानून वापस लो वरना आंदोलन होगा बेकाबू
03 Feb, 2026
332 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
कानून के खिलाफ आज शहर की सड़कों पर जनाक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को तानाशाही, अन्यायपूर्ण और समाज तोड़ने वाला फरमान बताते हुए खुलेआम चुनौती दी। हाथों में बैनर, आंखों में गुस्सा और जुबान पर आग पूरा माहौल विरोध से सुलगता रहा।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कानून लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है और आम नागरिकों को डराने-दबाने की साजिश है। चेतावनी जल्द से जल्द कानून रद्द करें प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कानून जाति, समाज और आम नागरिकों के अधिकारों पर सीधा हमला है।आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी प्रशासन ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन का रुप बढ़ेगा।
रैली, पुतला, दहन, ज्ञापन...कानून वापस लो वरना आंदोलन होगा बेकाबू...विरोध प्रदर्शन के बाद पुतला दहन ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कानून को निरस्त करने की स्पष्ट मांग दर्ज की गई।
आंदोलनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दो टूक कहा कि “तर्क के सामने तानाशाही नहीं चलेगी”। अगर जनता की आवाज़ को अनसुना किया गया, तो आने वाले दिनों में सड़कों से सदन तक संघर्ष तय है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों का तेवर साफ संकेत दे गया कि यह चिंगारी अब आग बनने वाली है।
प
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!