नकाबपोश लुटेरे नहीं भरोसे का कातिल था होटल मैनेजर...लालच के राज चंद घंटों में लूट का पर्दाफाश...होटल के भीतर ही रची गई करोड़ों की साज़िश
04 Feb, 2026
182 व्यूज
नरसिंहपुर नायक दर्पण
नरसिंहपुर शहर में हुई करीब 1 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी को नरसिंहपुर पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि लूट का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं बल्कि होटल का ही कर्मचारी निकला।दिनांक 3 फरवरी की रात करीब 3 बजे होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि 3-4 नकाबपोश बदमाश जबरन होटल में घुसे और वहां रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना स्वयं मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई।
पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया तकनीकी साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। सख्ती से पूछताछ करने पर सच सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि चंद्रेश रजक को होटल में रखी भारी नकदी की पूरी जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी राकेश शुक्ला और अनुज वाल्मीकि को दी। इसके बाद मोनू उर्फ टूईया वंशकार सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई और वारदात को अंजाम दिया गया।4 आरोपी गिरफ्तार 60 लाख नकद बरामद कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शेष राशि की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
इस बड़ी सफलता में निरीक्षक गौरव चाटे, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मनीष मरावी, उनि मूलचंद यादव, सहित पुलिस बल के कई अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!