खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, दी पत्रकार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी
05 Feb, 2026
153 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
लालबर्रा क्षेत्र में अवैध उत्खनन की खबरें प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को न केवल चुनौती दी है, बल्कि पत्रकार के घर पहुंचकर उसे और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना से स्थानीय मीडिया जगत में भारी आक्रोश व्याप्त है।
यह है मामला
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
जानकारी के अनुसार, पत्रकार आशीष भगत द्वारा पिछले कई महीनों से क्षेत्र में जारी अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। कलेक्टर के निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का कवरेज भी स्थानीय पत्रकारों द्वारा किया जा रहा था। वहीं विभागीय कार्रवाई न होने के पश्चात पीड़ित पत्रकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर गत 5 जनवरी को खनन को लेकर शिकायत की गई जिसकी भनक लगभग एक माह बाद खनन माफिया को लगते ही वह इसी बात से बौखलाकर 03 फरवरी को स्कॉर्पियो वाहन से आए तीन-चार खनन माफिया आशीष भगत के पलाकामथी स्थित निवास पर जा धमके और शिकायत वापस लेने का दावा बनाते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी जानकारी पीड़ित पत्रकार द्वारा अपने साथियों एवं पुलिस प्रशासन को देते हुए एक लिखित शिकायत करते हुए उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीपत करवाया।
एकजुट हुए पत्रकार, कार्रवाई की मांग
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
इस दुस्साहस के विरोध में आज लालबर्रा के समस्त पत्रकारों ने एकजुट होकर थाना प्रभारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और धमकी देने वाले आरोपियों पर तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से
मुकेश अवधिया, मुकेश रंगारे, लकेश पंचेश्वर रविकिरण सोनी, प्रकाश चौहान, राजू पंचेश्वर, विजय रजक, मोहसिन खान, कमलेश खरोले, सलमान कुरैशी, इमरान कुरैशी, शरद धानेश्वर, राहुल जायसवाल, मतीन रजा सहित लालबर्रा के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!