विधायक मुंजारे की लालबर्रा को नगरों जैसी लाईट की सौगात हाईमास्क लाईट व पोल, रविदास मंच का किया भूमिपूजन

06 Feb, 2026 86 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
लालबर्रा नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे जी द्वारा अनेको विकास कार्यों की सौगातें दी जा रही है। गत दिनों संत रविदास जी जयंती अवसर पर ग्रामीण जनो व सदगुरू संत रविदास सामाजिक संगठन द्वारा लालबर्रा सरपंच अनीस खान को ज्ञापन सौंपकर वार्ड क्रमांक 18 लालबर्रा में सभामंच की मांग की गई थी जिसे ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा द्वारा पंचायत निधि से स्वीकृत किया गया तथा जिसका भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे जी के हस्ते संपन्न हुआ है। लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने बताया कि विधायक अनुभा मुंजारे जी द्वारा लालबर्रा नगर मुख्यालय को बड़ी सौगात दी गई है जिसमें बस स्टैंड से हाईस्कूल मार्ग पर डिवाइडर वाले रोड में दोनों तरफ वाली बड़े नगरों जैसी स्ट्रीट लाईट लगाई जा रही है साथ ही दो हाई मास्क लाईट लगाई जा रही है जिससे लालबर्रा नगर की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही विगत तीन वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा की नियम विरुद्ध तोड़ी गई स्ट्रीट लाईट को उक्त मार्ग में पुनः लगने से आम जनता को अंधेरे से मुक्ति भी मिलेगी। गत दिनों लालबर्रा हाईस्कूल मार्ग में लगने वाली स्ट्रीट लाईट व हाई मास्क लाईट का निरिक्षण ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा अध्यक्ष मनीराम मुन्ना भोयर, लालबर्रा सरपंच अनीस खान, विधायक प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शैलेश केकती, नितिन सांखला, सुमित स्वामी, रामनाथ सोनी, सुनील अवधिया, मथुरा बिसेन, रूप सिंह उइके, अमीन हनंफ़ी, अशोक जैन, ऋतिक कटारे, राजू मेहरबान, विकास तिवारी ने निरिक्षण किया तथा सदगुरू संत रविदास जी के मूर्ति स्थल के पास सभा मंच के भूमिपूजन कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थिति थे।