तीन दिवसीय वेदांत महोत्सव का भव्य समापन.. रामपुर में नवनिर्मित शिवालय में ज्योतिर्लिंग की हुई स्थापना

08 Feb, 2026 19 व्यूज
Main Photo
सिवनी/जबलपुर। नायक दर्पण
संस्कारधानी जबलपुर के महाकौशल प्रांत स्थित ग्वारीघाट में आयोजित तीन दिवसीय वेदांत महोत्सव का गत दिवस भव्य समापन हुआ। इस महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही संस्कार, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना रहा।
महोत्सव के समापन अवसर पर गोरखपुर जबलपुर के एसडीओपी महादेव नागोतिया ने कहा कि “यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही संस्कार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ा जाए, तो उनका जीवन स्वतः उन्नयन की ओर अग्रसर होता है।” उन्होंने वेदांत महोत्सव के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा देने की पहल की सराहना की। इस अवसर पर एसडीओपी नागोतिया ने बालक वेद कश्यप के साथ पौधरोपण एवं पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
उल्लेखनीय है कि महाकौशल प्रांत के सिवनी में वेदांत महोत्सव का शुभारंभ योग सम्राट आचार्य पं. महेंद्र मिश्र द्वारा योग भवन, सिवनी में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने बच्चों को संस्कार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जोड़ने का संकल्प लिया। इसके पश्चात ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की पूजन-अर्चना, दीपदान, मछलियों को आहार अर्पण एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रामपुर में नवनिर्मित शिवालय में ज्योतिर्लिंग की स्थापना का पावन अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस तीन दिवसीय वेदांत महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक शुभांशी कुशवाहा, व्यवस्थापक पूजा कश्यप, मुस्कान विश्वकर्मा, इंजी. विजयश्री उके, स्वाति कुशवाहा, सिया काछी, कमानी ठाकुर, शिवानी ठाकुर, मंजू विश्वकर्मा, अर्चना काछी, कविता मेहरा, ब्रजेश मौर्य, माया करोसिया, जगदीश विश्वकर्मा, सोनू काछी, राजा विश्वकर्मा, अंश पांडे, अज्जू ठाकुर, प्रमोद जैन, मिलन पटेल, मोहन सिंह कहार, लीलाबती, मीरा बाई, कविता मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।