गर्रा पंचायत में विकास और अधिकार साथ-साथ सीसी सड़क का भूमिपूजन, भूमिहीनों को पट्टा दिलाने का संकल्प
10 Feb, 2026
221 व्यूज
गर्रा पंचायत में विकास और अधिकार साथ-साथ सीसी सड़क का भूमिपूजन, भूमिहीनों को पट्टा दिलाने का संकल्प
नायक दर्पण/बालाघाट।
मंगलवार 10 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे ने, गर्रा पंचायत में खनिज मद से 10 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने के साथ ही स्वामित्व योजना के तहत भूमिहीनों को लंबे समय से नही मिल रहे पट्टा को लेकर भूमिहीन परिवारों से चौपाल लगाकर बात की।
सरपंच वैभवसिंह बिसेन ने बताया कि तत्कालीन जनपद सदस्य रहते हुए 2017 से वह गर्रा पंचायत के 640 भूमिहीन परिवारों को लेकर संघर्ष कर रहे है, इस दौरान कई बार पट्टे की मांग को लेकर तत्कालीन सरपंच श्रीमती रीना त्रिवेदी के साथ मिलकर उन्होंने, जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा बल्कि गर्रा पंचायत सरपंच बनने के बाद से भी वह लगातार इसके लिए प्रयासरत है। यही नहीं बल्कि पंचायत क्षेत्र के राजस्व भूमि और घास मद की भूमि का मद परिवर्तन कर खसरा क्रमांक 571, 534/1, 206, 207/2, 157, 475/2, 475/3, 215/2, 215/5, 208, 504, 505, 506 में भूमिहीनों को पट्टा देने के लिए, पंचायत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। बावजूद इसके प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। वहीं भूमिहीनो ने भी विधायक मुंजारे के सामने, जमीन का पट्टा नहीं होने से शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होने का दर्द बयां किया।
विधायक अनुभा मुंजारे ने चौपाल में उपस्थित पंचायत सरपंच वैभवसिंह बिसेन और भूमिहीन परिवारों को आश्वस्त किया कि पंचायत सरपंच के बताए गए खसरा का मद परिवर्तन कराने के साथ ही भूमिहीन परिवारों को स्वामित्व योजना से पट्टा दिलाने के लिए वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगी। यही नहीं बल्कि विधायक अनुभा मुंजारे ने इसकी पूरी प्रक्रिया से भी पंचायत सरपंच और भूमिहीन अवगत कराया।
सरपंच वैभवसिंह बिसेन ने बताया कि पंचायत के 640 परिवारों के पट्टा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर पहले कलेक्टर को आवेदन सौंपा जाएगा। जिसके बाद विधायक अनुभा मुंजारे के साथ कमिश्नर जबलपुर को भी आवेदन सौंपकर, पंचायत के भूमिहीन परिवारों के लिए जमीन का मद परिवर्तन कर पट्टा देने की मांग की जाएगी। जिस तरह से हमें विधायक महोदया ने गर्रा पंचायत के साथ ही जनपद क्षेत्र 21 की अन्य पंचायतो गर्रा, मांझापुर, लेंडेझरी, डोंगरिया और बरबसपुर सहित 910 भूमिहीन परिवारों को पट्टा दिलाने, सदन में आवाज उठाने का भरोसा दिलाया है और जल्द ही सभी पंचायतो को प्रस्ताव पारित कर आवेदन पूर्ण की बात कही। ताकि जल्द से जल्द कार्यवाही पूर्ण हो सके। हमें पूरा विश्वास है कि वह, अपने, इस वादे का पूरा कर पंचायत क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के लिए लड़ाई लड़कर, उन्हें उनका हक दिलाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के बाद, भूमिहीन परिवारो की लड़ाई, इसलिए कमजोर पड़ी कि गांव के कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों ने इसको लेकर हमारी शिकायत की गई और वैधानिक गतिविधियो में अड़चने पैदा की गई। जिसके कारण, सालो पहले हो जाने वाला यह काम, आज भी अधूरा है लेकिन विधायक महोदय के मिले साथ के बाद मैं भूमिहीन परिवार को आश्वस्त करता हुॅ कि पंचायत के अपने, इसी कार्यकाल में सभी परिवारों को पट्टा/कब्जा प्रमाण पत्र दिलाने का काम पूरा करूंगा। साथ ही पंचायत सरपंच वैभवसिंह बिसेन ने पंचायत की वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किए जाने पर विधायक अनुभा मुंजारे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षो से इस रोड के निर्माण की मांग, वार्डवासी उठा रहे थे। जिसका अब निर्माण होने से वार्डवासियों को राहत मिलेगी। इस दौरान समाजसेवी किरणभाई त्रिवेदी, पूर्व वन समिति अध्यक्ष तोपेश बिसेन, मंसुर खान, पूर्व वार्ड पार्षद संजय बिसेन, समाजसेवी अशोक गुप्ता, मांझापुर सरपंच रूखमणी मर्सकोले, उपसरपंच घनश्याम चौधरी, वन समिति उपाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, वार्ड पार्षद जुबेदा सलीम शाह, श्रीमती मिश्रा, डॉ. गोकुल बसेने, सुनील हनवत, अजय जैन, नितिन जैन, डोंगरिया उपसरपंच दयाराम बाजनघाटे, उमेश बारेकर, योगराज मानेश्वर, पूर्व जनपद सभापति रंजना राधेलाल चौहान, समाजसेवी मदनलाल टेंभरे सहित सैकड़ो ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!