अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित एडवोकेट राघवेंद्र शर्मा बने जिला अध्यक्ष, संजय मिश्रा को मिली जिला संयोजक की जिम्मेदारी

10 Feb, 2026 12 व्यूज
Main Photo
सिवनी।नायक दर्पण
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 8 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर, सोमवारी चौक, भैरोंगंज, सिवनी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ भगवान श्री परशुराम, मां सरस्वती एवं भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री घनश्याम दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश तिवारी (सेवानिवृत्त रेंजर) एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण तिवारी (संचालक, बी.एड. कॉलेज) उपस्थित रहे।
संस्कृत उद्बोधन और एकजुटता का संदेश
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री घनश्याम दुबे ने संस्कृत भाषा में परिषद के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए संगठनात्मक एकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण तिवारी ने कहा कि “ब्राह्मण समाज को आपसी सहयोग और सहायता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
वहीं मुख्य अतिथि श्री दिनेश तिवारी ने कहा कि “वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है ब्राह्मणों का संगठित और एकजुट रहना।”
नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
एडवोकेट श्री राघवेंद्र शर्मा को जिला अध्यक्ष एवं श्री संजय मिश्रा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। यह प्रस्ताव श्री घनश्याम दुबे एवं श्री ताराचंद मिश्रा द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
✦ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद, सिवनी – जिला कार्यकारिणी
अध्यक्ष – एडवोकेट श्री राघवेंद्र शर्मा
जिला संयोजक – श्री संजय मिश्रा
उपाध्यक्ष – श्री नोबद प्रसाद शुक्ला
सचिव – श्री प्रशांत तिवारी
सहसचिव – श्री बृजकिशोर शर्मा
कोषाध्यक्ष – श्री अवधेश तिवारी
कार्यकारिणी सदस्य – श्री अश्वनी तिवारी, श्री अंकुर दुबे, श्री बृजेंद्र पांडे
जिला प्रकोष्ठों की भी घोषणा
विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री अवधेश तिवारी
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्रीमती पूजा पांडे
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री मनीष मिश्रा
युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष – श्री धीरज तिवारी
गीता प्रकोष्ठ अध्यक्ष – आचार्य श्री सनत कुमार उपाध्याय
धर्म जागरण प्रकोष्ठ – श्री जगदीश प्रसाद मालवीय
संगठन से जुड़ने का आह्वान
जिला संयोजक श्री संजय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में संचालित सभी ब्राह्मण संगठन हमारे अपने हैं और सभी को एक-दूसरे के कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता करनी चाहिए।
महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा पांडे ने कहा कि “पुरुषार्थ और सामर्थ दान में नहीं मिलते, उन्हें परिश्रम से अर्जित करना पड़ता है।”
कार्यक्रम का संचालन श्री बृजकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिषद किसी भी संगठन, संप्रदाय या धर्म के विरुद्ध नहीं है, बल्कि ब्राह्मण हित एवं राष्ट्र उन्नति के लिए कार्य करती है।
अंत में श्री ताराचंद मिश्रा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
बैठक में रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक में श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्रीमती शोभा दुबे, श्रीमती किरण दुबे, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती रजनी तिवारी, देवेंद्र कुमार शर्मा, दुलीचंद मिश्रा, मुकेश तिवारी, अरविंद मिश्रा, इंद्र नारायण दुबे, विजय मिश्रा, श्यामसुंदर पांडे, जितेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, संतोष मिश्रा, संकल्प मिश्रा सहित अनेक ब्राह्मण मातृशक्तियों एवं बंधुओं की सहभागिता रही।