घंसौर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बम्हनी में गड़बड़ी की जांच के लिए उठाई मांग पंचायत के उप सरपंच...
12 Feb, 2026
68 व्यूज
घंसौर/सिवनी नायक दर्पण
जनपद पंचायत घंसौर की ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच/सचिव मिलकर मंचा रहा रहे अनियमितता की बौछार जनपद पंचायत घंसौर जिला पंचायत सिवनी जिला कलेक्टर सिवनी में हुई जिसमें उल्लेख किया गया कि ग्राम में विकास की अपेक्षा अपने विकास की नाव में सवार होकर पंचायती राज नियमों के विपरीत चला जा रहा है।
पंचायत के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों, वित्तीय लेन-देन और योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों में कथित अनियमितताएँ हुई हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि कुछ कार्य कागजी में पूर्ण दर्शाए गए, जबकि ज़मीनी हकीकत अलग ओर शून्य साथ ही, खर्च की गई राशि और गुणवत्ता को लेकर भी जांच की मांग की गई है।
गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की मांग की है।
जब से सरपंच सचिव की पंचायत की कमान संभाली गई तब विकास कार्य कागज में भरपूर किया गया जमीन में शून्य है प्रशासन से पंचायत के पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराए जाने पर भारी अनियमितताएं का उजागर होगा पर जनपद पंचायत घंसौर के अधिकारी कर्मचारी के संरक्षण पर जांच कार्यवाही नहीं होने से
पंचायत बम्हनी के सरपंच सचिव की मनमानी चरम पर है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि जांच पारदर्शी ढंग से कराई जाए, तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!