मंडला में आस्था और कला का दिव्य संगम 15 फरवरी को... 25 हजार रुद्राक्ष से साकार 6 फीट ऊँचा भव्य शिवलिंग... समस्त शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं दर्शन-पूजन हेतु आमंत्रण..!

14 Feb, 2026 46 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण


नगर इस महाशिवरात्रि पर एक अद्भुत धार्मिक क्षण का साक्षी बनेगा। 15 फरवरी 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन हेतु 25,000 पवित्र रुद्राक्ष से निर्मित लगभग 6 फीट ऊँचा दिव्य शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।
श्रद्धा, साधना और कला का अनोखा प्रतीक
रुद्राक्ष से निर्मित यह शिवलिंग केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि शिवभक्ति की अनुपम अभिव्यक्ति है। सनातन परंपरा में रुद्राक्ष शिवलिंग का विशेष महत्व माना गया है, जिसकी पूजा से आध्यात्मिक उन्नति, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की मान्यता है।कलाकार त्रिलोक सिंधिया का संकल्प हुआ साकार
इस अद्भुत शिवलिंग के सृजनकर्ता हैं मंडला जिले के सुप्रसिद्ध बॉटल आर्ट कलाकार भाई त्रिलोक सिंधिया। पिछली महाशिवरात्रि से प्रेरित होकर उन्होंने रुद्राक्ष से भव्य शिवलिंग निर्माण का संकल्प लिया था। जिसमें दिव्य कलाकृति शिवलिंग का निर्माण हनुमान शेषनाग राम दरबार मंदिर (जिला पंचायत मंडला के सामने) में किया गया है। मंदिर व्यवस्थापक सुधीर कांसकार एवं सहयोगी भक्तों ने रुद्राक्ष व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिवलिंग को कलाकार के निवास से ढोल-नगाड़ों एवं भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर लाया जाएगा, जिससे पूरा नगर शिवमय हो उठेगा।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंडला में आस्था और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 25 हजार पवित्र रुद्राक्ष से निर्मित लगभग 6 फीट ऊँचा शिवलिंग श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु 15 फरवरी 2026 को स्थापित किया जाएगा।सनातन धर्म में रुद्राक्ष शिवलिंग की पूजा को अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है।इस दिव्य शिवलिंग का निर्माण मंडला के प्रसिद्ध कलाकार भाई त्रिलोक सिंधिया द्वारा किया गया है। उनके इस संकल्प को साकार करने में मंदिर व्यवस्थापक सुधीर कांसकार एवं भक्तों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।महाशिवरात्रि पर संत-महात्माओं के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष प्रदान कर धारण कराने की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।