मौत का धागा बेचने वालों पर शिकंजा, तीन दुकानों पर सीधी कार्रवाई
14 Jan, 2026
197 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहे घातक चाइनीज मांझे पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के स्पष्ट निर्देशों के तहत तहसील सिवनी क्षेत्र में पतंग दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कानून की धज्जियां उड़ाते तीन दुकानदार पकड़े गए।
अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार सिवनी के मार्गदर्शन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिवनी राधिका पाठक द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 31 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान
बेला चौक मांगलिपेठ स्थित गब्बर पतंग (कस्तूरी पति गजानंद),
विवेकानंद वार्ड निवासी आनंद ताम्रकार पिता नर्मदा,
तथा छोटी मस्जिद के पास दुकान संचालक सुहेल खान पिता मद्रुस्सलम
के कब्जे से जानलेवा चाइनीज मांझा बरामद हुआ।
यह कार्रवाई राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मौके पर मौजूद अन्य पतंग एवं मांझा विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित व घातक सामग्री का विक्रय या उपयोग पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
👉 प्रशासन का साफ संदेश है—
“मुनाफे के लिए किसी की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!