लालबर्रा में किसान कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार

19 Feb, 2026 28 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट। ​लालबर्रा क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं और आगामी रणनीतियों को लेकर किसान कांग्रेस लालबर्रा के तत्वावधान में बुधवार, 18 फरवरी को कृष्णा लॉन (रेस्ट हाउस के सामने) में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में न केवल संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया, बल्कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर भी किया गया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक सिंह सरस्वार उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों को 'किसान विरोधी' बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
​सम्मेलन के दौरान किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। ब्लॉक किसान कांग्रेस लालबर्रा के अध्यक्ष मुनेंद्र ठाकरे ने कहा कि यह सम्मेलन क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं की अटूट एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन हर स्तर पर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा।
​दोपहर 12 बजे से देर शाम तक चले इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष भुरु पटेल, खमरिया किसान कांग्रेस अध्यक्ष भोजलाल पटले, ब्लॉक कांग्रेस खमरिया अध्यक्ष दमनसिंह रहांगडाले सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।