किसानों ने पूर्व विधायक राकेश पाल को सौंपा आवेदन, कहा..अब नहीं झेलेंगे दूरी की मार
19 Feb, 2026
100 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
धनोरा विकासखंड के ग्राम थांवरी में गेहूं उपार्जन केन्द्र की मांग को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। मझगंवा कुडा़री सोसायटी अंतर्गत आने वाले इस गांव के किसानों ने एकजुट होकर पूर्व विधायक राकेश पाल को ज्ञापन सौंपा और गांव में स्थायी गेहूं खरीदी केन्द्र की स्वीकृति की मांग की। किसानों का कहना है कि गांव में उपार्जन केन्द्र नहीं होने से उन्हें गेहूं बेचने के लिए दूर-दराज के केन्द्रों तक जाना पड़ता है। इससे परिवहन खर्च बढ़ता है समय की बर्बादी होती है छोटे किसानों को आर्थिक दबाव झेलना पड़ता है
इन किसानों ने सौंपा आवेदन-जसवंत सिंह बघेल, बालमुकुंद बघेल, उत्तम बघेल, रामरंजन बघेल, रामनरेश राय, सुजीत राय एवं संतोष गुमास्ता ने संयुक्त रूप से आवेदन प्रस्तुत किया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक राकेश पाल ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और भरोसा दिलाया कि थांवरी में पुनः गेहूं खरीदी केन्द्र शुरू कराने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विधायक के आश्वासन के बाद किसानों में संतोष देखा गया। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
अब नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है क्या थांवरी को मिलेगा अपना गेहूं उपार्जन केन्द्र..?
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!