बीज घोटाले की आशंका, किसानों में आक्रोश.. श्रीराम कम्पनी के गेहूं 303 में मिलावट का आरोप
19 Feb, 2026
11 व्यूज
सिवनी जिले में
बीज घोटाले की आशंका, किसानों में आक्रोश.. श्रीराम कम्पनी के गेहूं 303 में मिलावट का आरोप
केवलारी (सिवनी)नायक दर्पण
जिले में गेहूं की 303 वैरायटी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि श्रीराम कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गेहूं 303 और अन्य वैरायटी के बीजों में भारी मिलावट है। दावा किया जा रहा है कि सिवनी जिले में वितरित अधिकांश 303 का लॉट मिक्स बीज निकला है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
“7000-8000 रुपये की सीधी चोट” — किसानों की जेब पर डाका
किसानों का कहना है कि कम्पनी द्वारा बीज की कीमत मनमाने ढंग से 7 से 8 हजार रुपये तक वसूली जा रही है। ऐसे में यदि बीज शुद्ध नहीं है तो यह किसानों के साथ दिनदहाड़े लूट के समान है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं बाहर से सस्ता बीज खरीदकर यहीं पैकिंग कर ऊंची कीमत पर तो नहीं बेचा जा रहा — पूरे मामले में गंभीर गड़बड़ी की बू आ रही है।
“पहले घर में होता था बीज तैयार, अब बाजार पर निर्भरता”
ग्रामीणों का कहना है कि पहले किसान अपने घर पर ही बीज की ग्रेडिंग कर सुरक्षित रखता था, लेकिन अब अधिकांश किसान बाजार और कंपनियों पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कम्पनी इतनी बड़ी मात्रा में बीज उत्पादन कैसे कर रही है? क्या गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया सही तरीके से हो रही है?
सुजीत राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुजीत राय ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
उन्होंने सभी जागरूक किसानों से अपील की है कि वे संगठित होकर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से शिकायत करें, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।
“नहीं तो किसान ऐसे ही लुटता रहेगा!”
किसानों का कहना है कि यदि इस मामले में शीघ्र जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बीज कंपनियों की मनमानी यूं ही जारी रहेगी और किसान हर सीजन में ठगा जाता रहेगा।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!