वीर सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान...कलेक्टर शीतला पटले ने शॉल-श्रीफल भेंट किया..
14 Jan, 2026
81 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मानस भवन, सिवनी में 10वाँ सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों (पूर्व सैनिकों की विधवाओं) को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर राष्ट्र निर्माण तक भूतपूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक है, जिसे समाज कभी नहीं भुला सकता।कलेक्टर ने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विशाल सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियाँ तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करना रहा। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!