श्रमजीवी पत्रकार संघ के घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणेश राजपूत

20 Feb, 2026 30 व्यूज
Main Photo
घंसौर/ सिवनी नायक दर्पण
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनीष जैन की सहमति से और प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी के निर्देश पर, जिला अध्यक्ष कृष्ण नन्दन श्रीवास्त्री की अनुशंसा के बाद जिला महासचिव कन्हैया प्रजापति ने समर्थ सहारा न्यूज़ चैनल. एवं दैनिक चौथा चक्र अखबार के जिला संवाददाता गणेश राजपूत को श्रमजीवी पत्रकार संघ घंसौर का ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया है।
राजपूत लंबे समय से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े हुए हैं. साथ ही क्षेत्र की समस्याओं. एवं जनहित के मुद्दों क़ो अपनी लेखनी के माध्यम से समय-समय पर शासन प्रशासन और सरकार के समक्ष लाकर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते चले आ रहे हैं.. राजपूत की कार्य प्रणाली और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश संगठन भोपाल द्वारा पुनः तीसरी बार संगठन ने घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर भरोसा जताया है. 19 फरवरी को प्रदेश संगठन भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सिवनी के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है.. इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सिवनी. एवं ब्लॉक इकाई से नवनियुक्त घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राजपूत को शुभकामनाएं के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना की है. श्रमजीवी पत्रकार संघ घंसौर के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर घंसौर के मीडिया साथी. एवं संगठन से जितेंद्र नामदेव. चित्रकांत शिवहरे. सुरेंद्र नामदेव. रघुवीर सोनी. ईश्वर दीक्षित. सोनू हंगामा. अविनाश पुरी. वतन ठाकुर. रामगोपाल शिवहरे. प्रभु सल्लाम. विजय सोनी. सहित इष्ट मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की हैं.. साथ ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रति घंसौर ब्लॉक अध्यक्ष ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी संगठन के अन्य साथियों के साथ मिलकर. पत्रकारों के हित में. समाज के हित में एवं क्षेत्र के हित में अपना कार्य निष्ठा से करता रहूंगा..