कोठिया गुरुधाम में गूंजेगा श्रीमद् भागवत का अमृत रस...22 फरवरी से 28 फरवरी तक साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ, 1 मार्च को पूर्णाहुति व भंडारा
21 Feb, 2026
78 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
ग्राम कोठिया गुरुधाम स्थित सिद्ध श्री महावीर हनुमान जी मंदिर प्रांगण में 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक सार्वजनिक श्रीमद् भागवत पुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 01:30 बजे से 04:30 बजे तक कथा प्रवचन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण लाभ प्राप्त होगा।
पं. अनुजाचार्य करेंगे अमृतमयी कथा वाचन..
इस सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में प्रख्यात कथाव्यास पं. अनुजाचार्य (तिघरा) अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश देंगे।
1 मार्च को पूर्ण आहुति व विशाल भंडारा..
कार्यक्रम का समापन 1 मार्च 2026 को पूर्ण आहुति के साथ होगा। इस अवसर पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
समस्त ग्रामवासियों का सामूहिक प्रयास...
यह धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासी कोठिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीणों में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!