मकर संक्रांति पर स्नेह और संवेदनशीलता का संदेश पर्व के बहाने गर्म कपड़े,लड्डू व शिक्षण सामग्री भेंट की:कलेक्टर सोमेश मिश्रा..

14 Jan, 2026 25 व्यूज
Main Photo

मंडला नामक दर्पण
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शासकीय कन्या पुत्री शाला में स्नेह, संवेदना और उत्साह से परिपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विद्यालय पहुँचकर बच्चियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, अध्ययन हेतु शिक्षण सामग्री तथा पर्व की मिठास के प्रतीक तिल के लड्डू वितरित किए।कलेक्टर द्वारा किए गए इस आत्मीय प्रयास से विद्यालय परिसर में उत्सव और अपनत्व का माहौल बन गया। बच्चियों के चेहरे पर झलकती खुशी और उत्साह ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चियों से सहज और आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा और आत्मविश्वास ही बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।”इस अवसर पर डीपीसी श्री कुलदीप कठल, श्री कपिल तिवारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने मकर संक्रांति के संदेश—मिठास, स्नेह और सकारात्मक शुरुआत—को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया।