सैकड़ों की संख्या में अयोध्या के लिये कल रवाना होंगे श्रद्धालु हीरापुर भरवेली के श्रीराममंदिर से बस होगी रवाना
14 Jan, 2026
94 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट. मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के लिये १६ जनवरी को हीरापुर भरवेली स्थित श्रीराममंदिर से चार बसों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो रहा है। इस यात्रा को उद्योगपति व समाजसेवी किरण भाई त्रिवेदी के प्रमुख आतिथ्य में हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। इस संबंध में समाजसेवी किरण भाई त्रिवेदी ने बताया कि उक्त यात्रा में जिले के करीब डेढ़ सैकड़ा श्रद्धालुजन जा रहे है। जो प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने के बाद प्रयागराज में भी आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ लेंगे। इस अवसर पर लोगों से अधिकाधिक उपस्थिति का आव्हान किया गया है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!