खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
26 Feb, 2026
30 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए विभागीय अमला लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर रहा है।
चलित खाद्य प्रयोगशाला से मौके पर जांच...
अभियान के तहत विगत दिवस विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर “मैजिक बॉक्स” (चलित खाद्य प्रयोगशाला) के माध्यम से मौके पर ही गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान खाद्य व्यवसायियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, स्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण करने की समझाइश भी दी गई।
इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने....
निरीक्षण के दौरान लखनादौन स्थित पटेल दूध डेरी से गाय एवं भैंस के मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। रामकुमार पटेल दूध डेरी से पनीर का नमूना, श्री कृष्णा दूध डेरी से पनीर एवं गाय दूध का नमूना लिया गया। वहीं महेंद्र अन्निलाल साहू, धनकड़ी से “पहली सुपर सिल्वर सुगंधित पान मसाला” का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु संकलित किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!