नवनीत मेहरा डेहरिया समाज ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन 100 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

17 Mar, 2026 59 व्यूज
Main Photo
सिवनी (धनोरा) नायक दर्पण

नवनीत मेहरा डेहरिया समाज द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में समाज की नियमावली के अनुसार धनोरा विकासखंड में बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में जिला समिति के संरक्षक संतकुमार डहेरिया, जिला अध्यक्ष राजेश डहेरिया, सचिव विनोद डहेरिया, कोषाध्यक्ष जी.एस. चिरोंजे, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल डहेरिया, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक डहेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश डहेरिया, रोजगार एवं उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष डहेरिया एवं सहसचिव मनोहर डहेरिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धनोरा ब्लॉक के वरिष्ठ समाजजन ददुआ डहेरिया (अमोली), भूतपूर्व अध्यक्ष लखन बेलिया, संरक्षक धनेसरी डहेरिया एवं भूतपूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष घनश्याम डहेरिया सहित लगभग 100–150 समाजजनों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से अशोक डहेरिया को ब्लॉक अध्यक्ष, रविशंकर डहेरिया को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार डहेरिया को सचिव एवं हीरालाल डहेरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं युवा प्रकोष्ठ में झाम सिंह डहेरिया को ब्लॉक अध्यक्ष, छबिलाल डहेरिया को सचिव, सुनील डहेरिया को उपाध्यक्ष तथा दिनेश डहेरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही संदीप डहेरिया को जिला युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ेगा