तस्वीरें चीख-चीख कर बता रहीं कैसे हुआ खेल...कम बजट में घटिया निर्माण ठेकेदार हुआ मालामाल... सरकारी खजाना खाली जमीन पर विकास की कंगाली...काम के नाम पर खानापूर्ति बिलों में पूरी लूट...!

18 Mar, 2026 198 व्यूज
Main Photo
लखनादौन/सिवनी नायक दर्पण

लखनादौन जनपद के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो के नाम पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये लूटे गये लेकिन जमीनी हकीकत में निर्माण कार्यो की स्थिति बेहद खराब रही है। घटिया मटेरियल से तैयार किए गए ढांचे यह साफ संकेत दे रहे हैं कि गुणवत्ता के साथ खुला खिलवाड़ किया गया है।

जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से कम बजट में काम निपटाकर बाकी राशि का बंदरबांट किया गया। गांव के विकास को दरकिनार कर निजी स्वार्थो को प्राथमिकता दी गई।

जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर काला चश्मा पहनकर कुर्सी तोड़ने में मस्त रहे हैं। ठेकेदार नीरज शर्मा घटिया से घटिया निर्माण करता रहा नियम-कायदों को ताक पर रखकर काम पूरा दिखाया गया गांव के हक का पैसा निजी जेबों में गया

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर निगरानी की जिम्मेदारी थी वे कमीशन की चाहत में कभी मौके पर पहुंचे ही नहीं। बिना स्थल निरीक्षण के ही काम को हरी झंडी दे दी गई जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली संदेह घेरे में हैं।

तस्वीरें चीख-चीख कर बता रहीं कैसे हुआ खेल कम बजट में घटिया निर्माण ठेकेदार हुआ मालामाल गुणवत्ता गई तेल लेने कमीशन ने संभाली कमान निगरानी के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति जिम्मेदार स्थल पर पहुंचे ही नहीं फिर कैसे पास हुआ काम..?कमीशन की चाहत में आंखें मूंद बैठे जिम्मेदार लाखों खर्च लेकिन ढांचा खड़ा कमजोर काम कम बिल पूरा किसके इशारे पर खेला...?निरीक्षण बिना ही भुगतान नियमों की खुली धज्जियां गांव के विकास से ज्यादा ‘निजी विकास’

मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है, तो न सिर्फ करोड़ों की अनियमितताओं का खुलासा होगा, बल्कि इसमें शामिल अधिकारियों और ठेकेदार की असली भूमिका भी सामने आ सकती है।