टोल नाके पर टूटा गांजे का जाल, करोड़ों की खेप जब्त! उड़ीसा से MP तक ड्रग्स सप्लाई का खुलासा ऑटो बना तस्करी का जरिया!

18 Mar, 2026 250 व्यूज
Main Photo
घंसौर/ सिवनी नायक नायक


घंसौर क्षेत्र में नार्कोटिक्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप पकड़कर ड्रग्स तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने घंसौर थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर एक ऑटो को रोका, जिसमें भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि यह अवैध गांजा उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी। जब्त गांजे की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है, जिससे इस पूरे मामले के पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल घंसौर थाने में आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। नार्कोटिक्स विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस अब इस तस्करी रैकेट के बड़े सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।