कोहका प्राथमिक शाला में बच्चों को मिला स्नेह का उपहार, स्व. दुलारी बाई शर्मा की पुण्य स्मृति में हुआ वितरण
11 Jan, 2026
13 व्यूज
सिवनी
शासकीय प्राथमिक शाला कोहका में शनिवार, 10 जनवरी 2026 को एक भावनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमान अजय शर्मा जी ‘अन्नू भइया’, सचिव द्वारा अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती दुलारी बाई शर्मा की पुण्य स्मृति में स्कूली बच्चों को स्वेटर, स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 25 छात्र-छात्राओं को यह शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। श्री अजय शर्मा जी ने बताया कि माताजी की स्मृति में यह सेवा कार्य केवल कोहका तक सीमित नहीं है, बल्कि राघदेही, लूघरवाड़ा एवं माने गांव में भी बच्चों को इसी प्रकार की सामग्री प्रदान की जा चुकी है।
इस पुनीत अवसर पर अजय शर्मा जी का परिवार, विद्यालय के बच्चे, शासकीय प्राथमिक शाला कोहका की प्रधान पाठक श्रीमती माधवी शर्मा, शिक्षिका श्रीमती रंजीता राय, शिक्षक श्री भोलेनाथ शिव, राघदेही से सनोडीया सर, उपसरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक श्रीमती माधवी शर्मा ने अजय शर्मा जी ‘अन्नू भैया’ के इस सराहनीय एवं समाजसेवी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!