भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा आदिवासी विकास विभाग, संयुक्त क्रांति पार्टी का बड़ा हमला

14 Jan, 2026 109 व्यूज
Main Photo
नायक दर्पण/बालाघाट।
संयुक्त कांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक किशोर समरीते ने आदिवासी विकास विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव अनुराग जैन से जांच की मांग की है। समरीते ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में आयुक्त आदिवासी विकास और सहायक आदिवासी विकास कार्यालयों में जेम के माध्यम से सामग्री खरीदी में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। श्री समरीते ने अपने पत्र में कहा है कि बालाघाट, मण्डला, सिवनी, खण्डवा, छिंदवाड़ा, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ में काफ ी गंभीर अनियमितता की गई है। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय बालाघाट में जेम से रोटी बनाने की मशीन खरीदी में की गई अनियमितता की शिकायत पत्र के साथ संलग्न की है। श्री समरीते ने कहा है कि वर्ष 2022 से मण्प्रण्के आदिम जाति कल्याण विभाग में सौर उर्जा से चलने वाले वाटर हिटर लगाने 200 करोड़ रूपये सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को दिया गया हैए लेकिन कहीं भी सौर उर्जा के वाटर हीटर नहीं लगे हैं। बच्चे ठण्डे पानी में स्नान कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले की बालाघाट जिला सहित सभी 55 जिले में जांच करवाने की मांग की है।