मजदूरों पर हमला, सड़क निर्माण में ब्रेक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।

19 Mar, 2026 58 व्यूज
Main Photo

नायक दर्पण /बालाघाट।
लालबर्रा नगर मुख्यालय में बस स्टैंड से समनापुर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगतिरत है जो कि पुलिस थाना के पीछे से जनपद स्कूल की ओर लगभग 500 मीटर शेष मार्ग बनना है जिसका कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है उक्त कार्य का ठेका OISPL कंपनी इंदौर द्वारा लिया गया है कंपनी के साइड इंचार्ज ज्ञानीराम बोपचे द्वारा मजदूरों के साथ मिलकर कराया जा रहा था, इसी बीच लालबर्रा का नीरज पसीने आया और कार्यरत इंचार्ज व मजदूरों को श्री दीपक अग्रवाल के घर के सामने सड़क चौड़ीकरण व पुलिया निर्माण करने को लेकर बहस करने लगा साथ ही ज्ञानीराम बोपचे का गला दबाकर मारा और जान से मारने की धमकी दिया, बुरी बुरी गाली देकर निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया। नीरज पसीने के भय, मारपीट से सड़क निर्माण कार्य में कार्यरत साइड इंचार्ज व मजदूरों ने पुलिस थाना लालबर्रा पहुंचकर टीआई श्री चतुर्वेदी जी को घटना बताई जिस पर पुलिस थाना लालबर्रा में पूर्व से अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति नीरज पसीने के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है जिसमें उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196 (b), 115(2), 351(2) में मामला पंजीबद्ध हुआ है।

नीरज पसीने पर कठोर कार्यवाही हो- अनीस खान
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने बताया कि लालबर्रा नगर मुख्यालय में बस स्टैंड से जनपद स्कूल अमोली की ओर 600 मीटर लंबाई का समनापुर मार्ग सीमेंट सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ है, किंतु उक्त कार्य में लगे साइड इंचार्ज ज्ञानीराम बोपचे व गरीब मजदूरों से मारपीट गाली गलौच सहित शासकीय निर्माण व विकास कार्य जिसे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी के प्रयास से स्वीकृत कर प्रारंभ कराए गए निर्माण कार्य को नीरज पसीने द्वारा बंद कराया जाना घटिया मानसिकता को व्यक्त करता है नीरज पसीने पूर्व से जिला बदर का अपराधी प्रवृत्ति का है पुलिस विभाग से अनुरोध है कि ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।