सिवनी-बालाघाट सड़क पर उठी बुलंद आवाज...युवा विचार मंच का आंदोलन... 23 मार्च को बंद का आह्वान..

20 Mar, 2026 1,632 व्यूज
Main Photo
सिवनी/बरघाट नायक दर्पण

सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाल स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अब जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है। युवा विचार मंच के बैनर तले 23 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे नगर परिषद सभा मंच, बरघाट में विशाल जन आंदोलन का ऐलान किया गया है।

जिस पर युवा विचार मंच के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारिक बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। साथ ही जनता से भी अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया गया है।यदि अब भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। “सुरक्षित सड़क हमारा अधिकार है”

सिवनी-बालाघाट मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर अब आवाज और तेज हो गई है। वर्षों से यह सड़क बदहाल पड़ी है और हर दिन कोई न कोई हादसा आम लोगों की जान ले रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई और झूठे आश्वासनों में लगे हुए हैं।

आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों और इस लड़ाई में आगे आएं। “अब नहीं तो कभी नहीं”