नवरात्रि में गंदगी का साम्राज्य सफाई के नाम पर शून्य काम... महीनों से नहीं आए सफाईकर्मी, नालियां बनी बीमारी का घर. ..

20 Mar, 2026 85 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नगर पालिका की लापरवाही चरम पर पहुंच गई है। चैत्र नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के दौरान भी क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वार्ड क्रमांक 3 के अकबर वार्ड स्थित वीर वटकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
स्थिति इतनी बदतर है कि महीनों से कोई सफाईकर्मी क्षेत्र में नहीं पहुंचा। नालियां कीचड़ से लबालब भरी हुई हैं, सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं और कई स्थानों पर नालियां जाम होकर बदबू फैला रही हैं। नवरात्रि में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं—खासकर बुजुर्गों और बच्चों—को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो बेहद शर्मनाक स्थिति है।
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार वार्ड पार्षद और नगर पालिका के अधिकारियों को फोन कर समस्या बताई, लेकिन न तो फोन उठाए गए और न ही कोई कार्रवाई हुई। हालात से तंग आकर अब लोग खुद ही मिलकर सफाई करने को मजबूर हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर वही गंदगी फैल जाती है।
क्षेत्र में चर्चा आम हो चुकी है कि “नगर पालिका अब नरक पालिका बन गई है।” लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है