विधायक ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश

22 Mar, 2026 14 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण


ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मान. ठाकुर रजनीश सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत केवलारी (उगली) श्रीमती फरीदा/साबिर अंसारी के सिवनी स्थित निज निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
बताया गया कि श्रीमती अंसारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही हैं। ऐसे में विधायक श्री सिंह ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अल्लाह ताला से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान विधायक ने परिवारजनों से भी आत्मीय भेंट की और ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर सभी को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भावना का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।
विधायक की इस संवेदनशील पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों ने उनके इस मानवीय व्यवहार की सराहना की है।