चैत्र नवरात्रि पर भव्य भंडारा का आयोजन, श्रद्धालुओं को आमंत्रण
22 Mar, 2026
74 व्यूज
नायक दर्पण/बालाघाट।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जीवन ज्योति माँ दुर्गा उत्सव समिति द्वारा ग्राम कोसमी में भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 23 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर पंचायत के पास आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। भंडारे में माता रानी के भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!