युवा विचार मंच के आंदोलन में जुड़ा युवा मरार माली समाज

22 Mar, 2026 1,046 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

सिवनी–बालाघाट मार्ग की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ 23 मार्च को प्रस्तावित जन आंदोलन को अब व्यापक समर्थन मिलने लगा है। युवा विचार मंच द्वारा उठाए गए इस जनहित मुद्दे में युवा मरार माली समाज, जिला सिवनी ने खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया है।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। राजनीतिक और गैर-राजनीतिक स्तर पर कई बार प्रशासन को ज्ञापन और सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया गया फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
युवा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को लेकर अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है जिसमें सामाजिक संगठनों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
युवा मरार माली समाज ने स्पष्ट कहा है कि जब भी जनता के हित की बात होगी, समाज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और इस आंदोलन में पूरी ताकत के साथ भागीदारी निभाएगा।