युवा विचार मंच के आंदोलन में बस ऑपरेटर्स से मिला समर्थन
22 Mar, 2026
1,063 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाल हालत अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और बेगुनाह लोगों की मौतों ने जनता के गुस्से को उबाल पर ला दिया है। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठती रही, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने इस मुद्दे को सिर्फ कागजों तक सीमित रखा।
इसी लापरवाही के खिलाफ 23 मार्च को होने वाले जन आंदोलन को अब बड़ा समर्थन मिलने लगा है। युवा विचार मंच द्वारा उठाए गए इस जनहित मुद्दे में जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन, सिवनी ने खुलकर साथ देने का ऐलान कर दिया है।
संस्था का कहना है कि जब भी जनता के हक की लड़ाई होगी, वे कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। सड़क की खस्ताहाल स्थिति न सिर्फ आम नागरिकों बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी जानलेवा बन चुकी है।
सोशल मीडिया से लेकर ज्ञापन तक, हर स्तर पर आवाज उठाने के बावजूद प्रशासन की नींद नहीं टूटी। यही वजह है कि अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!