डुण्डासिवनी थाना 112 की ड्यूटी टीम ने दिखाई मुस्तैदी... गुमशुदा वृद्धा को सुरक्षित परिजनों से मिलाया...!
22 Mar, 2026
107 व्यूज
सिवनी नायक दर्पण
सिवनी जिले में एक गुमशुदा वृद्धा को खोजने में पुलिस की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है। लगभग 70 वर्षीय महिला, जानकी कुआरे, जो कि ग्राम खुरसाम (पोस्ट परसिया) की निवासी हैं, 14 फरवरी 2026 को घर से बिना बताए निकल गई थीं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई। थाना 112 सिवनी की ड्यूटी टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस को वृद्धा के सिवनी क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित खोज निकाला।
इस पूरे अभियान में पायलट जे.पी. मसकोले और आरक्षक नीरज दुबे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते वृद्धा को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की इस मानवीय पहल से न केवल एक परिवार को राहत मिली, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!