विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास रंग लाए, 3 आंगनबाड़ी भवनों को मिली स्वीकृति
23 Mar, 2026
42 व्यूज
नायक दर्पण /बालाघाट।
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के अथक प्रयास से विधानसभा क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत तीन आंगनबाड़ी केंद्र के लिये भवन की स्वीकृति मिली हैं। तीनों भवन 11 लाख 22 हजार- 11 लाख 22 हजार रूपये की लागत से अर्थात 33 लाख 66 हजार रूपये की लागत से बनेगें। जानकारी के मुताबिक बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिये भवन व राशि स्वीकृत करने के लिये पत्र लिखा था। साथ ही मांग पत्र भी पे्रषित किया गया था। प्रदेश सरकार की महिला एंव बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से प्रत्यक्ष भेंट भी किया गया था। इसी के चलते बालाघाट विधानसभा को तीन आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। जिसमें ग्राम पंचायत भरवेली के अंतर्गत केन्द्र क्रमांक 04 और ग्राम पंचायत भरवेली के केंद्र क्रमांक 7 तथा ग्राम पंचायत बघोली के केन्द्र क्रमांक 03 में आंगनवाडी भवन की स्वीकृति प्रदाय की गई हैं। इन तीनों केंद्र के लिये प्रत्येक हेतु 11 लाख 22 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। इस संबंध में विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बालाघाट-लालबर्रा अंतर्गत विविध आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन नहीं होने की स्थिति में किराये के कमरे में या अन्य स्थान पर संचालित होने की जानकारी उनके संज्ञान में आयी थी। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा था और उसमें बच्चें आ रहे थे। लेकिन स्वंय के भवन के अभाव में कई तरह की दिक्कतें इन केंद्रों को संचालित करने में हो रही थी। इसी के चलते उन्होने भवन विहीन या किराये के भवन में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिये भवन की मांग की गई थी। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन व उसके निर्माण के लिये राशि की मांग की गई थी। प्रदेश सरकार की महिला एंव बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सह मांग पत्र प्रेषित किया गया था। साथ ही भवन की आवश्यकता को लेकर मौखिक चर्चा कर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया था। जिसके चलते बालाघाट विधानसभा में तीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत हुये हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि बालाघाट विधानसभा को तीन आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। जिसमें ग्राम पंचायत भरवेली के अंतर्गत केन्द्र क्रमांक 04 और ग्राम पंचायत भरवेली के केंद्र क्रमांक 7 तथा ग्राम पंचायत बघोली के केन्द्र क्रमांक 03 में आंगनवाडी भवन की स्वीकृति प्रदाय की गई हैं। ये तीनों आंगनबाड़ी केंद्र अर्थात प्रत्येक केंद्र 11.22 लाख-11.22 लाख रूपये की लागत से बनेगें। जिसकी स्वीकृति मिलने से अब इन केंद्रों को नये भवन की सौगात मिलेगी। जहां पर हमारे मासूम नौनिहालों को नये भवन उपलब्ध होगा और वह केंद्र अब किराये का या भवन विहीन नहीं कहलायेगा। विधायक अनुभा मुंजारे ने तीनों भवन व राशि स्वीकृति होने के संबंध में कहा कि वह क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत हैं। जिसके चलते उन्हें अपने क्षेत्र में विकास कार्यो व निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हो रही हैं। जनता द्वारा किये गये भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने आंगनबाड़ी भवन व राशि स्वीकृत होने पर महिला बाल विकास मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया हैं।
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!