सिवनी में भगवान निषाद राज जन्मोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा से गूंजा शहर... मांझी समाज के तत्वावधान में आयोजन, पूजा-अर्चना से लेकर शोभायात्रा तक उत्साह चरम पर...

23 Mar, 2026 259 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

जिला सिवनी के आजाद वार्ड स्थित निषादराज चौक में 23 मार्च 2026, सोमवार को भगवान श्रीराम के प्रिय सखा गुहराज श्री निषादराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मांझी समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पूजन-हवन के साथ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो निषादराज चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और भगवान निषाद राज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। अंत में प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।