देशभर से जुटे पदाधिकारी, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संगठन विस्तार का बड़ा ऐलान

24 Mar, 2026 37 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण

राष्ट्रीय चालक सेवा संगठन (RCSS) द्वारा जबलपुर स्थित हेड ऑफिस में शहीद दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। पूरे वातावरण में देशभक्ति और सम्मान का भाव देखने को मिला।
इस दौरान मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से पहुंचे आरिफ मोहम्मद को संगठन द्वारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र एवं शपथ पत्र सौंपा गया। उनकी नियुक्ति को संगठन की मीडिया ताकत को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतकुमार बंजारा (राष्ट्रीय संपादक), रघुवंश प्रसाद विश्वकर्मा (संस्थापक), रामकुमार मलिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रीया कुमारी, लालजी लोधी, अभय सिंह ठाकुर, जुगराज सिंह ठाकुर, रामसिंह बंजारा, नेपाल राठौर, संतोष यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और ड्राइवर साथियों के अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।