सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया सिवनी का मान

25 Mar, 2026 191 व्यूज
Main Photo
सिवनी नायक दर्पण


जिले के प्रतिष्ठित सेंट फ्रांसिस स्कूल में अध्ययनरत होनहार छात्रा कुमारी अवीरा सिंह ठाकुर ने कक्षा दूसरी की वार्षिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। छोटी उम्र में ही अवीरा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल सहित जिले का नाम रोशन किया है।
अवीरा सिंह ठाकुर बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने रेस, डांस, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस एवं सॉन्ग प्रतियोगिताओं में कई बार भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। इन उपलब्धियों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अवीरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय सिवनी की पैरालीगल वालंटियर श्रीमती राजेश्वरी सिंह एवं पत्रकार जितेन्द्र सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, परिजनों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।