वीरता को नमन, सेवा का सम्मान सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर पूर्व सैनिकों का भव्य अभिनंदन जिला प्रशासन ने शॉल–श्रीफल भेंट कर जताया आभार
15 Jan, 2026
13 व्यूज
नायक दर्पण मंडला।
10वें सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों का गरिमामय सम्मान किया गया। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, 148वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री विक्रांत सारंगपाणी, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा तथा एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने कहा कि सैनिक अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उनका साहस और समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।
सीआरपीएफ कमांडेंट श्री सारंगपाणी ने मंडला जिले में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति को गौरव की बात बताते हुए सभी को सलाम किया और बटालियन भ्रमण का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में अनेक सेवानिवृत्त व वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। यह दिवस भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की सेवाओं के सम्मान में मनाया जाता है
शेयर करें
लिंक कॉपी हो गया!